दहेज में एक लाख नकदी के लिए महिला को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में एक लाख रुपये नकदी व कीमती सामान की मांग पूरी नहीं होने पर करीब डेढ़ साल पूर्व महम्मदपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव के विवाहित नीलम देवी को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से बेघर होने के बाद पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची। घटना को लेकर पीड़ित महिला के पिता के बयान पर थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव के वीरेंद्र सिंह की पुत्री नीलम की शादी गत वर्ष जनवरी माह में महम्मदपुर थाना के देवकुली गांव के दीवाकर सिंह के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर कुछ समय तक नीलम को उसके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में दहेज में एक लाख नकदी, वासिग मशीन, कूलर तथा एलईडी के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय तक वह ससुराल के लोगों की प्रताड़ना झेलती रही। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर नीलम को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में वीरेंद्र सिंह ने अपने दामाद दीवाकर सिंह के अलावा समधी विश्वनाथ सिंह सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सारण तटबंध व छरकी की निगरानी को 15 टीम तैनात यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार