प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के मनोनयन पर जताया आभार

सुपौल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी द्वारा भाजपा सुपौल के जिला उपाध्यक्ष बलुआ बाजार निवासी रंजीत मिश्रा, अरुण कुशवाहा एवं शालिग्राम पांडे को किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। मौके पर रंजीत मिश्रा एवं अरुण कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश कमेटी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसका वह सच्ची निष्ठा से निर्वहन करेंगे। वे लोग लगातार बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बने इसके लिए वे लोग अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन लोगों ने इसके लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर हर्ष व्यक्त करने वालों में छातापुर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष बसंत कुमार मुखिया, भाजयुमो अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मंडल मंत्री आशीष कान्त झा, मुन्ना कुमार साह, आशीष कुमार सिटू, निशांत कुमार झा एवं अन्य थे।

पुलिस ने बरामद की 38 कार्टन शराब, पिता-पुत्र गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार