राणा प्रताप सिंह बने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य

कैमूर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राणा प्रताप सिंह को पार्टी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। ज्ञात हो कि राणा प्रताप सिंह सासाराम संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी व कैमूर जिला के सदस्यता प्रभारी रह चुके हैं। आरएसएस से जुड़े राणा प्रताप सिंह को निष्ठा से पार्टी हित में किए गए कार्यों का इनाम मिला है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत होने पर सांसद छेदी पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पांडेय, विधायक निरंजन राम, अशोक कुमार सिंह, कृष्णा जायसवाल, मनोज सिंह शेरा,अंशुमान कुमार सिंह, दुर्गेश चौबे, नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री निरंजन तिवारी, उत्तम गुप्ता, राकेश तिवारी इत्यादि ने खुशी जाहिर करते हुए राणा प्रताप सिंह को बधाई दी है। कहा कि इस मनोनयन से कैमूर जिला का मान बढ़ा है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इनके अनुभव का लाभ विधान सभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। नए कार्य समिति सदस्य राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास से उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरेंगे।

पुलिस पर पथराव मामले में तीन नामजद व पांच अज्ञात पर प्राथमिकी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार