50 लाख 500 में हुई बस स्टैंड की बंदोबस्ती

जहानाबाद। नगर परिषद के सभागार में स्थानीय बस स्टैंड की बंदोबस्ती को लेकर बोली लगाई गई। कुल 14 राउंड तक बोली का दौर चलता रहा। अंतत: पहले के बंदोबस्ती धारक मोहन प्रसाद को ही इस बार फिर उसकी बंदोबस्ती दी गई। इस प्रक्रिया में कुल चार लोगों ने बोली लगाई। अंतिम बोली 50 लाख 500 रूपए लगी। इसके बाद बोली में शामिल कोई व्यक्ति आगे नहीं बढ़ पाए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने कहा कि बंदोबस्ती को लेकर पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी।इसमें कोई भी लोग भाग ले सकते थे। लेकिन मात्र चार लोग ही बंदोबस्ती में भाग लेने को इच्छुक थे। जिनमें से अधिक बोली लगाने वाले को बंदोबस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर मुख्य पार्षद संगीता देवी ने बंदोबस्ती धारी को बस स्टैंड में सभी सुविधाओं को व्यवस्थित करने की सलाह दी। मौके पर उपमुख्य पार्षद कृष्णा गुप्ता, वार्ड पार्षद ममता देवी, नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

एडीजी करूणा सागर ने फिर उपलब्ध कराई एक हजार मास्क भी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार