वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक समेत मवेशी की मौत

संवाद सूत्र, छातापुर (सुपौल): प्रखंड के सोहटा पंचायत वार्ड संख्या 11 पट्टीरतनसार में मंगलवार की रात वज्रपात में एक युवक एवं एक मवेशी की मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय युवक विकास कुमार मंडल बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सुपौल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार प्राकृतिक आपदा का शिकार युवक घर के समीप खेत में मवेशी चरा रहा था। उसी क्रम में वज्रपात हुआ और उसके चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। अन्य चरवाहों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बताया जाता है कि मृतक छह भाईयों में तीसरे नंबर पर था और छह माह पूर्व ही उसकी शादी मधेपुरा जिलान्तर्गत सिंहेश्वर थानाक्षेत्र के चौडा गांव में हुई थी। जानकारी के बाद प्रखंड उपप्रमुख कृष्ण मुरारी किशन मृतक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी अंचलाधिकारी छातापुर को देकर आपदा के तहत सहायता राशि दिलवाने का अनुरोध किया। जिसके बाद परिजनों को ढांढस बंधाते हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

जमकर बरसा बदरा, दो घंटे तक शहर रहा पानी-पानी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार