संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

नवादा : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर का पांचवां स्थापना दिवस बुधवार को पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मांझी ने की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर खुशियां मनाई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से संगठन को मजबूत बनाने में लग जाएं, जिसका फायदा विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। पार्टी के महासचिव मो. शमीम ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कोरोना से सजग रहने की अपील करते हुए लोगों को जागरूक करने को कहा। मौके पर रामविलास मांझी, रामाश्रय मांझी, धर्मेंद्र मांझी, भोला मांझी, मो. अहसरत आलम आदि उपस्थित रहे।

अपषढ़ पोखर के जीर्णोद्धार से 16 हजार लोगों को होगा फायदा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार