धवपोखर गांव में कुआं में गिरा किशोर, खोजबीन जारी

कैमूर : स्थानीय प्रखंड के सबार थाना क्षेत्र अंतर्गत धवपोखर गांव के कुआं में गुरुवार को एक किशोर गिर गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण उसे निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन कुआं में अधिक पानी होने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। कुआं में गिरने वाला किशोर धवपोखर गांव के ही अशोक पाठक का पुत्र सोनू पाठक बताया जाता है। उसके बड़े पिता ने बताया कि वह घर से बाहर जा रहा था। बारिश होने के चलते कीचड़ हो गया है। इससे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सरकारी कुआं में जा गिरा। जानकारी होने पर लोगों ने कुआं में तैरने वाले ग्रामीण को प्रवेश कराया। लेकिन कुछ पता नही चला। इसके बाद ग्रामीणों ने लोहे के पाइप डाल खोजबीन की। बावजूद कुछ पता नही चला। तब जाकर ग्रामीणों ने पानी वाला दो मोटर लगाया। काफी अधिक पानी होने के चलते छह घंटा बीत जाने के बाद भी किशोर का पता नहीं चला। सूचना पर सबार थाना के चौकीदार पहुंचे थे। समाचार प्रेषण तक कुआं में गिरे किशोर की खोजबीन जारी थी। इस संबंध में सबार थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है कि धवपोखर गांव में एक किशोर कुआं में गिरा है। मैं छापेमारी में निकला था। तब तक वहां दो चौकीदार को भेज दिया गया। सबार गांव के दो गोताखोर को लेकर मैं घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं।

11 लाख रुपये की अवैध निकासी करने वाले झारखंड के चार साइबर अपराधी गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार