एसपी के आदेश पर 20 दिन बाद नाबालिग से छेड़खानी का केस दर्ज

संवाद सहयोगी, हिलसा : छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 20 दिनों तक महिला थाना का चक्कर लगाने के बाद आखिरकार नाबालिग लड़की ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद एसपी के आदेश पर हिलसा थाना में मामला दर्ज किया गया। नाबालिग ने तीन लोगों को आरोपित किया है। बता दें कि 4 जून को हिलसा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की घर से बाहर कचरा फेंकने गई थी। तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उससे अश्लील हरकत करने लगे। इसी बीच एक आरोपी उसे खंधा में ले जाने का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचा दिया तो आसपास रहे ग्रामीण दौड़े। यह देख सभी आरोपी भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता किशोरी महिला थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया लेकिन महिला थाना ने इस मामले को संजीदगी से नहीं लिया। 13 जून को मामले की जांच करने महिला थाना पुलिस मौके पर तो गई लेकिन कोरम पूरा कर लौट गई। पीड़िता का आरोप है कि महिला थाना में किसी भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। उसके केस में उसे ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई। कहा गया कि वह जमीन विवाद में झूठा आरोप लगा रही है। बहरहाल, केस दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार