भाजपा के जिला महामंत्री बने रविशंकर व राजकुमार

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रहे गौरव अकेला समेत नौ बने उपाध्यक्ष

प्रवक्ता आलोक समेत आठ बने मंत्री, वैभव विशाल कोषाध्यक्ष
प्रवक्ता की सूची में अश्विनी, उज्जवल व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता का नाम जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंच मोर्चा के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। कमेटी में सभी वर्ग के लोगों को जगह देने का प्रयास किया है। सूची जारी करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि नौगढ़ के राकेश कुमार सिंह, जिला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा, अधिवक्ता रविेंद्र शर्मा, मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा, कुंडा गांव निवासी अनिल सिंह, रेडक्रास के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रहे गौरव अकेला को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। हसपुरा प्रखंड के बंधवां गांव निवासी रविशंकर शर्मा, पैक्स अध्यक्ष रहे राजकुमार सिंह एवं सुभाष गुप्ता महामंत्री बनाए गए हैं। मंत्री की सूची में आलोक सिंह, शकुंतला देवी, धर्मेंद्र शर्मा, भोला यादव, जितेंद्र शर्मा, कारु मेहता, तिर्थ नारायण वैश्य, सुनैना देवी का नाम शामिल है। वैभव विशाल कोषाध्यक्ष, अश्विनी तिवारी, उपाध्यक्ष रहे अनिल गुप्ता एवं उज्जवल कुमार जिला प्रवक्ता बने हैं। मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी मितेंद्र कुमार सिंह एवं कवि संतोष कुमार सिंह को दी गई है। कार्यालय प्रभारी रघुनाथ राम बने हैं। युवा मोर्चा का दायित्व इस बार चंदन कुमार सिंह, किसोन मोर्चा का विनय सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा का रंजीत कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का मुनेंद्र कुमार एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेवारी एक बार फिर अनिता सिंह को दी गई है। पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भोला शंकर सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ सुरेंद्र कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेवारी कुमार बलराम उर्फ भोला सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक सुप्रिया मिश्रा एवं व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता बने हैं। अध्यक्ष ने बताया कि सभी दल को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। बता दें कि संजय मेहता के अध्यक्ष पद से हटने के बाद प्रदेश ने मुकेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी थी। कमेटी को लेकर कई दिनों से चर्चा का बाजार गर्म था।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार