बलिदानी कुंदन के परिजन से मिलेंगे सुशील मोदी

सहरसा। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शनिवार को जिले के आरण पहुंचकर बलिदानी कुंदन के परिजन से मिलेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से एक बजे आरण पहुंचेंगे। इससे पूर्व बलुआहा पुल पर जिले के नेताओं- कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर उनकी अगवानी की जाएगी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार