तीन माह बाद घर लौटे गायब राजद नेता अजीत सिंह

बेतिया। करीब तीन माह पूर्व घर से लौरिया जाने के दौरान अचानक गायब हो गए राजद किसान प्रकोष्ठ के नेता अजीत सिंह उर्फ भोला सिंह घर लौट आए हैं। नेपाल से रक्सौल बॉर्डर होते हुए भी अपने घर सहादतपुर पहुंचे। घर पहुंचते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजद के वरीय नेता रणकौशल प्रताप सिंह उनके गांव सहादतपुर पहुंचे और कुशलक्षेम पूछी। श्री सिंह ने बताया की आर्थिक तंगी के कारण नेपाल चले गये थे। इसी बीच लॉकडाउन लग गया। तब से नेपाल के हथौडा में थे। बार्डर खुलने पर वे रक्सौल के रास्ते घर पहुंचे। बता दे कि बीते चौदह मार्च की सुबह साढ़े नौ बजे भोला सिंह अपने पैतृक घर सहादतपुर से लौरिया के लिए निकले। साढ़े दस बजे उनका सेलफोन भी बंद हो गया। उसी दिन से वे गायब हो गए। परिजनों ने लगातार खोजने की कोशिश की लेकिन कोई पता नही चला। तब परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लौरिया थाना में दर्ज कराई। परिजन उन्हें लगातार ढूंढ रहे थे। अजीत के घर पहुंचने पर कई लोग हाल चाल जानने पहुंचे। गांव वाले भी अजीत को वापस देखकर गदगद हैं। बेटे तरुण एवं बेटी महक की मुस्कान लौट गई है।

उपलब्धियों से भरा रहा मोदी सरकार का कार्यकाल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार