उपलब्धियों से भरा रहा मोदी सरकार का कार्यकाल

बेतिया। गौनाहा प्रखंड की जमुनिया व धमौरा पंचायत में प्रधानमंत्री व भाजपा के एक साल का कार्यकाल समाप्त होने पर रामनगर विधायक भागीरथी देवी के साथ भाजपा नेताओं ने कार्यो के विवरण पंजी का वितरण किया है। देश में किए गए कार्यों का विवरण पंजी वितरण करते हुए विधायक भागीरथी देवी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनु जनजाति मोर्चा सह भारतीय थारू कल्याण महासंघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन पंजियार ने लोगों को बताया कि उनके मत पाकर विजयी हुए प्रधानमंत्री ने जो कार्य किये हैं। इस विवरण पंजी में उल्लेख किया गया हैं। इस विवरण पंजी ने प्रधानमंत्री से कार्यों का जवाब मांगने वालों को मुहतोड़ जवाब दिया हैं। इससे प्रेरित होकर फिर से एक बार राज्य में एनडीए की सरकार बनाएं। मौके पर गुमस्ता योगेन्द्र पंजियार, किशोर कुमार, दीपक पंजियार समेत भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार