सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख महिला ब्रिगेड ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, मुंगेर : शनिवार को शादीपुर मुंगेर में सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख महिला ब्रिगेड बिहार के महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता शीला कुमारी ने की। बैठक की मुख्य अतिथि सावित्रीबाई फुले फातिमा शेख महिला ब्रिगेड बिहार की संयोजक रेखा कुमारी थी।

बैठक में देश दुनिया के वर्तमान हालात पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। जिस तरह से भारत पर धोखा से हमला कर हमारे देश के वीर सपूतों के साथ मुठभेड़ हुआ। जिसमें हमारे देश के वीर जवानों ने बलिदानी दी । संगठन की ओर से भारत के सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। भारत को अपमानित करने का साहस जो चीन ने छल द्वारा किया, उसको जवाब देने की जिम्मेदारी भारत की जनता की बनती है।
एमयू में पहले दिन 512 छात्रों ने नामांकन के लिए ऑनलाइन किया आवेदन यह भी पढ़ें
इसके लिए हम समस्त नागरिकों को मानसिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है।
चीन जितना भी व्यापार हमारे देश में कर रहा है, उसका हम लोगों को बहिष्कार करना चाहिए।
बैठक में मुख्य रूप से शीला कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनी कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार