विवाहिता की हत्या में वांछित चार आरोपित गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले के धनगाई थाना पुलिस ने विवाहिता की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कुनई गांव निवासी मनधारी चौधरी, विनोद चौधरी, सुनील चौधरी तथा मंजू चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2019 में धनगाई थाना के कुनई गांव में एक विवाहिता लेखंती देवी की हत्या कर दी गई थी। बाद में साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया था। इसे लेकर मृतका के पिता ने संबंधित थाना में पांच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसी समय मृतका के पति सोनाधारी चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, चार अन्य आरोपी फरार चले आ रहे थे। इस बीच शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार