छाया रहा अनाज वितरण में अनियमितता का मामला

मधुवनी। खजौली प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख कुमारी उषा की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह व जय प्रकाश मंडल ने जनवितरण विक्रेताओं द्वारा अनाज वितरण में अनियमितता एवं मनमानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से इस संबंध में जवाब मांगा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ललन कुमार ने जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की बात कही। वहीं जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह, पंसस अनिल सेन ने स्थानीय एसफसी गोदाम में अनाज उठाव में बरती जा रही अनियमितता का मामला उठाया। इसकी जांच के लिए प्रमुख के नेतृत्व में एक जांच दल गठित करने का प्रस्ताव दिया। इसे सदन ने स्वीकार कर लिया गया। जबकि मुखिया मुनमुन कुमारी, पंसस अनिल सेन, मुखिया जयप्रकाश मंडल, महेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने कन्या विवाह योजना की भुगतान वर्षों से लंबित होने का मामला उठाया। बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी ने सदन को आश्वस्त किया कि कन्या विवाह का आवंटन प्रखंड को प्राप्त हो गया है। इस योजना के लाभार्थियों की राशि 15 दिनों के अंदर उनके खाते पर भेज दी जाएगी। वहीं प्रमुख कुमारी उषा ने प्रखंडा कृषि पदाधिकारी पर बीज वितरण में जन प्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाया।

महासंवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार