मछली मारने के दौरान पोखर में डूबने से मछुआरे की मौत

महुआ: महुआ थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर-2 में स्थित एक पोखर में मछली मारने गये एक मछुआरे की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। मछुआरे की मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग एवं महुआ थाने के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से मछुआरे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया ।

मृतक 55 वर्षीय रक्टू सहनी रामराय सिघाड़ा गांव निवासी लक्ष्मी सहनी का पुत्र था। वह पोखर की बंदोबस्ती कराकर मछलीपालन करता था। उसने सिघाड़ा दक्षिण पंचायत के वार्ड-2 में स्थित पोखर की बंदोबस्ती कराए हुए था। प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह 7:00 बजे वह मछली मारने पोखर में गया। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूब कर मौत हो गई। रक्टू सहनी की मौत की सूचना आसपास के लोगों ने उसके घर एवं अगल-बगल के लोगों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए। रक्टू सहनी की पोखड़ मे डुब कर हुई मौत की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया पति अमोद कुमार शुक्ला, सिघाड़ा उत्तरी पंचायत के मुखिया पति प्रो. सरोज कुमार सिंह लाला, समिति सदस्य अर्जुन कुमार, रामअशीष साह, राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना सहित काफी संख्या में पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना महुआ पुलिस को दी।
पोखर में स्नान करने के दौरान बालक डूबा, मौत यह भी पढ़ें
सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। तब तक स्थानीय लोगों के प्रयास से रक्टू सहनी के शव को पोखर से निकाल लिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। रक्टू सहनी की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार