Bigg Boss 14 के कंटेस्टेंट होंगे क्वारंटीन, इस महीने से शुरू होने जा रही शूटिंग

सुशांत सिंह सुसाइड केस के बाद से हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े नामों पर एक दाग लग गया है। ऐसे में सवाल ये भी है कि इन स्टार्स के द्वारा चलाए गए शोज पर इसका कितना असर पड़ता है। शुक्रवार के दिन पहले करण जौहर के मुंबई फिल्म फेस्टिवल (मामी) के बोर्ड से इस्तीफा देने की बात सामने आई थी। अब खबर आई है कि सलमान खान के कारण बिग बॉस 14 की शूटिंग टाली जा सकती है।

कारण वैसे तो कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण शूटिंग शुरू न हो पाना ही बताया जा रहा है। लेकिन बिग बॉस का 14वां सीजन अपने तय समय पर शुरू ना होने की और भी कई वजहें बताई जा रही है। बिग बॉस के निर्माता मुंबई का मौजूदा माहौल ठंडा हो जाने देने के हक में हैं। पहले शो की शूटिंग अक्टूबर के शुरुआत में शुरू होती लेकिन अब ये अक्टूबर के अंत या नवंबर के शुरुआत तक शुरू हो सकती है।
यह शो पिछले साल 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इस बार वाला बिग बॉस सीजन पिछले बार से कभी अलग होगा। शो के निर्माताओं ने इसके लिए इसी महीने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए और इस शो के कंटेस्टेंट को भी शार्टलिस्ट कर लिया है।
इस बार भी बिग बॉस में सेलिब्रिटी और आम लोग दोनों ही होंगे। इसके लिए शो से जुड़ी सेलेक्शन टीम ने 30 लोगों को सेलेक्ट किया है जिसमे से16 लोग शुरुआत से बिग बॉस के घर में दाखिल होंगे। इन 16 लोगों में से 13 फिल्मों और टीवी की जानी मानी हस्तियां होंगी और तीन आम लोग होंगे। घ
 
इस शो के सेट के लिए जगह भी देख ली गई है। मॉनसून के तुरंत बाद फिल्म सिटी में ही बिग बॉस का नया सेट लगने जा रहा है। जो भी कंटेस्टेंट शो में हिस्सा लेंगे उन्हें पहले क्वारनटीन किया जाएगा।

अन्य समाचार