पीटीआइ शिक्षक के आकस्मिक निधन पर कॉलेज कर्मियों में शोक की लहर

अररिया। फारबिसगंज कॉलेज के पीटीआइ शिक्षक राम सोहित मंडल के आकस्मिक निधन पर कॉलेज कर्मियों में शोक की लहर है। गौरतलब है कि पीटीआइ शिक्षक राम सोहित फारबिसगंज कॉलेज में कार्यरत थे, लेकिन पूर्णिया विश्वविद्यालय बनने के बाद उन्हें विश्वविद्यालय बुला लिया गया। विश्वविद्यालय में वह शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव के रूप में वह आंदोलन को तेजी लाने के लिए प्रमुख रूप से काम कर रहे थे। इसी बीच उनका तबादला धमदाहा कॉलेज कर दिया गया था। वहीं तीन वर्ष से उन्हें वेतन भी नहीं मिला था जबकि सरकार के द्वारा सभी कर्मियों को वेतन दिया गया था। शिक्षक शिक्षक कर्मचारियों के हक की लड़ाई एवं भूख हड़ताल के दौरान अररिया में उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी एक पुत्र व पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर फारबिसगंज कॉलेज के संतोष कुमार झा, संजय, अमर संजीव कुमार सिंह रंजीत पवन अमित राहुल विभूति ने उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बीडीओ ने किया बाढ़ का सर्वेक्षण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार