भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने शशि शेखर

मधेपुरा। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा शशिशेखर सम्राट को सह संयोजक बनाए जाने पर जिले के भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विधान पार्षद राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने सहरसा निवासी डॉ. शशिशेखर सम्राट को सह संयोजक का दायित्व दिया है। प्रदेश संयोजक द्वारा इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, डॉ. आभाष आनंद, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव, अभिषेक शाह, रंजन यादव आदि नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार