मूंग की फसल लगी खेत को जोतने का आरोप

मधेपुरा। थानाक्षेत्र के गमैल में गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन मूंग की फसल को जोतने का आरोप लगाया गया है। इस

मामलें में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रामानंद राम की पत्नी मीणा देवी का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन में मूंग की फसल लगाई है। उसके खेत से सटे राजकुमार राम, डोमनी देवी, विनोदी राम एवं नारायण राम का खेत है। बीते 18 जून को मूंग लगे खेत में रामानंद यादव, विवेक कामती, राधे कामती अज्ञात दस बदमाशों के साथ हथियार के बल पर ट्रैक्टर से खेत जोत दिया। इसकी सूचना पर जब छोटी गोतनी के साथ खेत पर पहुंचे, तो रामानंद यादव, राधे एवं अन्य बदमाश तेज हथियार के साथ खड़ा था। वहीं विवेक ढ़ैचा का बीज का बुआई कर रहा था। हमलोगों को खेत की ओर आते देखकर रामानंद ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जाति सूचक शब्दों का उच्चारण किया। इसी दौरान राधे और रामानंद जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्का करने लगा। इस दौरान गोतनी के साथ भी दु‌र्व्यवहार किया गया। हंगामा सुनकर लोगों को आते देखकर रामानंद ने छोड़ दिया।
दो पॉजिटिव निकले, 14 हुए कोरोना से स्वस्थ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार