बिहार की जनता को देंगे बेहतर विकल्प :पप्पू यादव

अररिया। जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उफ पप्पू यादव ने बुधवार को कहा कि जनता परेशान है और सरकार चुनाव की तैयारी में लगी है। वे अररिया में सड़क दुर्घटना में समाजसेवी हैदर यासीन की मौत के बाद स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। वहीं फारबिसगंज में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अररिया में आयोजित कार्यक्रम के बाद फारबिसगंज के हाईवे मोड़ पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर शोर से उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूरा कोशी और सीमांचल बाढ़ के ़खौ़फ में अपने •िान्दगी को बिता रहा है। वही नीतीश कुमार सहित अन्य दल आगामी विधानसभा चुनाव में मग्न है। कोई वर्चवल रैली कर रहा है तो कोई सदस्यता रैली लेकिन जनता की फिक्र किसी को नही है। बिहार के जनता की जिदगी इस 15 साल के कुशासनी सरकार में नासूर हो गयी है। आगामी चुनाव के सबंध में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन बिहार के हर जनता से हो चुका है। हम अपने सेवा और कार्यो के बल पर चुनावी मैदान में आएंगे और बिहार को एक बेहतर विकल्प देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष प्रिस विक्टर, सुशिल राही, प्रदेश महासचिव कुणाल आनंद, सोनू अंसारी, मुनाजिर आलम सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपा नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार