लोजपा के जिला महासचिव बने बासुदेव

मधेपुरा। लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार करते हुए प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर निवासी बासुदेव कुमार को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बासुदेव कुमार संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बासुदेव कुमार को संगठन को पंचायत, प्रखंड एवं जिलास्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्य करने को कहा। वहीं जिला महासचिव बनाए जाने पर बासुदेव कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मिले दायित्वों को ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही। नवमनोनित जिला महासचिव को आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रखंड लोजपा अध्यक्ष कुमोद कुमार उर्फ सोनू झा, अशोक पंडित, मनोज कुमार सिंह, ललन चौधरी, प्रभाष चौधरी, पवन झा, विलास शर्मा, नारायण चौधरी, गोपाल झा, धर्मेंद्र यादव, अरूण दास, रवि पासवान, विनय मेहता, नारद पासवान, बिनोद मेहत, हीरानंद सिंह, मुकेश राम, कौशल सुल्तानियां, विपिन कुमार झा, विजय पासवान, विरेन्द्र साह, दिनबंधु सिंह, छतीस पासवान, संजय ठाकुर, पृथ्वीचन्द्र झा, मु. मोकीम, नवीन पासवान, अरविद कुमार मेहता, संजय ठाकुर सहित अन्य ने बासुदेव कुमार को बधाई दी।

पट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार