अफजलपुर में श्रीविधि तकनीक से की गई धान की रोपनी

जहानाबाद। उन्नत पैदावार के लिए किसान न सिर्फ उन्नत किस्म के बीज बो रहे हैं बल्कि नई तकनीक से इसकी रोपणी भी कर रहे हैं। वे लोग बेहतर पैदावार के लिए नए नस्ल के धान की रोपणी भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब वैसे किसानों को श्रीविधि की खेती भी रास आने लगी है। प्रखंड क्षेत्र के किसान इस तकनीक से अपने खेतों में धान की रोपणी कर उनका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर गांव के किसान वैजनाथ शर्मा ने अपने एक हेक्टेयर जमीन में श्रीविधि से धान की रोपणी कराई। इसके पीछे उनका उद्देश्य है कि अच्छा पैदावार हो। किसान ने बताया कि सामान्य तरीके से खेती करने पर बेहतर पैदावार नहीं होता है। यही कारण है कि अब वे लोग श्रीविधि तकनीक के आधार पर धान की रोपणी करा रहे हैं। इससे बेहतर पैदावार होता है। साथ ही खेतों से खरपतवार निकालने में सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी इसी विधि से खेती की थी जिसका बेहतर परिणाम देखने को मिला था।

शारीरिक दूरी व हाथों को सैनिटाइज करने के बाद कर सकेंगे महादेव के दर्शन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार