नगर परिषद को मिला स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी

संवाद सहयोगी, किशनगंज : किशनगंज नगर परिषद और बहादुरगंज नगर पंचायत को स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी मिल गया है। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के बाद अब तक प्रभार में चल रहे इन दोनों नगर निकायों में कार्यपालक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नगर परिषद फारबिसगंज के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार का स्थानांतरण नगर परिषद किशनगंज किया गया है। अब तक किशगनंज मे प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मंजूर आलम थे। अब वे जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बने रहेंगे। वहीं दूसरी ओर नगर निगम पूर्णिया के उप नगर आयुक्त रामविलास दास को बहादुरगंज नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
महिला की शिकायत पर छह के विरूद्ध केस दर्ज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार