केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की वर्चुअल रैली आज

हाजीपुर। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गुरुवारद को 11:30 बजे जीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से जुड़ेंगे। वर्चुअल रैली की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क कर जूम एप के माध्यम से वर्चुअल रैली में भाग लेंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि विधायक अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा देवी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, भाजपा किसान सेल संयोजक संजीव कुमार, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक पंकज कुमार जायसवाल, भाजपा आइटी सेल के संयोजक शुभम राज,भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक संजीत कुमार जयसवाल, भाजपा क्रीड़ा मंच संयोजक सौरभ सिंह सहित भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से जूम एप के माध्यम से गृह राज्य मंत्री की वर्चुअल रैली में सम्मिलित होने का आग्रह कर रहे हैं। जूम एप के अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से इस वर्चुअल रैली में सम्मिलित हुआ जा सकता है।

सराय के मीरपुर बंसवारी में गमछे से लटका मिला युवक का शव यह भी पढ़ें

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार