रौशन कुशवाहा बने युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

मधेपुरा। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंजय मेहता ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुरैनी निवासी रौशन कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। रौशन कुशवाहा पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं गणेशपुर के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य जवाहर मेहता के पुत्र है। उनके मनोनयन पर प्रखंड सहित जिले भर के महासभा के से जुड़े सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है। अपने मनोनयन के उपरांत रौशन कुशवाहा ने सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्णियां सांसद संतोष कुशवाहा, बिहारीगंज के विधायक निरंजन मेहता, प्रदेश अध्यक्ष अंजय मेहता, प्रवीण कुशवाहा, शंकर मेहता, आलोक मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में से जिलाध्यक्ष अनिकेत कुमार मेहता, ललन मेहता, इंद्र कुमार कुशवाहा, गुलशन कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, रंजन कुशवाहा, रवि कुशवाहा, अमन कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, अजय सिंह कुशवाहा, अखिलेश मेहता, विकाश कुशवाहा सहित दर्जनों अन्य प्रमुख हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार