हर व्यक्ति को लगाना चाहिए एक-एक पौधा

मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय चौसा एवं बाबा विशु राउत मंदिर लौआलगाम परिसर में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर भूमि उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह ने पौधारोपण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल में सभी लोगों का सहयोग के बदौलत हमेशा हम समाज के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे हैं। इंसान को कम से कम अपने जीवन काल में वृक्ष लगाना चाहिए जो हमेशा लोगों को छाया के साथ-साथ वायु को स्वच्छ बनाएं रखने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। भूमि उपसमाहर्ता ने कहा कि मौजूदा वक्त में वैश्विक तापमान बढ़ रहा है। इससे बचने का मनुष्य के पास सिर्फ एक ही उपाय है कि इस व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर पर्यावरण का संरक्षण करें। इंसान को एक-एक पेड़ आवश्य लगाना चाहिए। मौके पर प्रधानाध्यापक दयानंद यादव, शिक्षक चन्द्रजीत प्रकाश, नौशाद आलम,अभिषेक विद्यार्थी, अनुसेवक सरिता कुमारी, नाइट गार्ड बीरेंद्र पासवान, आनंद

रौशन कुशवाहा बने युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष यह भी पढ़ें
कुमार, एवं पुजारी परमानंद बाबा, चरवाहा संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव,
राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र शर्मा प्रभाष कुमार अंगरक्षक रजनीश कुमार,
रविद्र कुमार, अभिषेक अचार्य, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार