पांच लाख मूल्य की तस्करी की कपड़े के साथ छह धराए

संसू, जोगबनी (अररिया):

भारत से नेपाल गुरुवार को तस्करी कर ले जा रहे 5 लाख से अधिक मूल्य के तस्करी का कपड़ा सहित छह लोगों को प्रदेश पुलिस कार्यालय मोरंग ने गिरफ्तार किया है। इस कारवाई मोरंग पुलिस के सिविल में गश्ती में रहे पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय मोरंग से मिली जानकारी के अनुसार दरहिया बखरी सड़क पर जोगबनी से नेपाल तस्करी का सामान ला रहे लोगों को 8451नंबर की ऑटो एवं को 13 प 4247 नंबर की बाइक के साथ चल रहे बिराटनगर के राजा पासवान, बिशाल चौधरी, सोनु चौधरी, रोहित चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी व अविनाश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास से लगभग 5 लाख रुपए का कपड़ा बरामद करने की बात कही है वही गिरफ्तार ब्यक्ति व सवारी साधन को आवश्यक कार्रवाई के लिए बिराटनगर भंसार कार्यालय भेजा गया है।

वही दूसरी ओर तस्करी कर नेपाल ले जा रहे सुर्तीजन्य सामग्री(खैनी, गुटका) के साथ एक बेलोरो गाड़ी सहित दो लोगो को इटहरी से गिरफ्तार किया है प्रदेश एक पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बेलोरो गाड़ी से तस्करी कर नेपाल लाये जाने कि सूचना पर पीछा कर गाड़ी में रखे तकरीबन 85 हजार के सुर्तीजन्य सामग्री को बरामद किया है ।
वही तस्करी कर ले जा रहे सुनसरी छिटाहा के सुरजकुमार मेहता व दुहवी के मनोज रौनियार को गिरफ्तार किया है ।मेहता गाड़ी चालक बताया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार