बिना मास्क लगाए बाहर निकले तो देना होगा 50 रुपए जुर्माना

बिहारशरीफ : एक जुलाई से अनलॉक का फेज दो शुरू हो गया है। इसमें सख्ती बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के कोई मिला तो 50 रुपए जुर्माना किया जाएगा। बस व टेंपो समेत सभी सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में भी कर्मियों एवं सवारियों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य है। इसकी जिम्मेवारी वाहन मालिक व संचालक की होगी। इसका उल्लंघन करने वाले वाहन संचालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आर्थिक दंड लगाया जाएगा। सभी दुकान, प्रतिष्ठान व कार्यालय में भी मास्क का अनिवार्य उपयोग एवं फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करना है। इसकी जिम्मेवारी संबंधित प्रतिष्ठान व कार्यालय के संचालक व प्रमुख की होगी। उल्लंघन करने पर प्रतिष्ठान व कार्यालय को बंद करा दिया जाएगा।

गले की फांस बनता जा रहा टैक्स वसूली में हेरफेर का मामला यह भी पढ़ें
 इन निर्देशों के सख्ती से अनुपालन को लेकर शुक्रवार को डीएम व एसपी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से बैठक की। सभी पदाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिग करते रहने का निर्देश दिया। मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर फाइन करने को कहा गया। इसी तरह दुकान, प्रतिष्ठान व सार्वजनिक वाहनों पर भी लगातार निगरानी रखने को कहा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित वाहनों की चेकिग कराने को कहा गया। नगर निगम व नगर निकाय क्षेत्र में निगम व निकाय के पदाधिकारी इन निर्देशों का अनुपालन कराएंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी सदेह मौजूद थे।
................
एकंगरसराय पंचायत भवन में बिना मास्क के आने पर पाबंदी
..............
- कहा- 12 हजार 6 सौ मास्क बांटे, पर 10 फीसद लोग ही पहन रहे मास्क
..........
संवाद सूत्र, एकंगरसराय : शासन की सख्ती के बाद एकंगरसराय पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने भी जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिता प्रकट की है। उन्होंने पंचायत के लोगों से अपनी सुरक्षा खुद करने की अपील की। कहा, वे जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनकर ही निकलें। तभी काफी हद तक इस संक्रमण से बचा जा सकता है। मुखिया ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति उनके आवास या पंचायत सरकार भवन में बिना मास्क पहने हुए आएंगे, तो उनका कार्य नहीं किया जाएगा। मुखिया ने बताया कि एकंगरसराय पंचायत के 3150 स्थाई एवं अस्थाई घरों में बारह हजार छह सौ मास्क बांटे जा चुके हैं। इसके बावजूद 10 प्रतिशत लोग भी मास्क पहनकर नहीं निकलते हैं। मुखिया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, दुकानदारों, बैंक कर्मियों से अनुरोध किया है कि उनके पास अगर कोई भी व्यक्ति मिलने, सामान खरीदने या किसी काम के लिए आते हैं तो उनको लौटा दें ताकि उनको अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार