उत्तर बिहार में बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार रहेगी औसत

समस्तीपुर। उत्तर बिहार के जिलों में अभी कुछ दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते। अगले 24 घंटे में दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में चार जुलाई के बाद और बाकी सभी जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, इन जिलों के अनेक स्थल पर हल्की-हल्की बारिश हो सकती है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि चार से आठ जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 85 से 90 व दोपहर में 55 से 60 फीसद रहने की संभावना है।

स्वामीजी के आदर्शो को जीते रहे, पढ़ाया मानवीय मूल्यों का पाठ यह भी पढ़ें
जिले में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही। लिहाजा, लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान कुल 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। इधर, लगातार जारी वर्षा से किसान उत्साहित हैं। वे धान की रोपाई व बोआई, सब्जी की खेती और बागवानी की तैयारी में लगे हैं। शुक्रवार का औसत अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रहा, यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम 20.5 डिग्री रहा।
हवा की औसत गति 12 किमी प्रतिघंटे, दैनिक वाष्पण 1.6 मिमी, सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 4.1 घंटा प्रतिदिन रिकार्ड किया गया। इस अवधि में 9.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार