माधुरी हत्याकांड में नामजद ससुर गिरफ्तार

पश्चिमी चंपारण। वाल्मीकिनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 14/ 20 के अभियुक्त चंद्रिका महतो को गुरुवार की शाम वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ पर धोबहा पुल के नजदीक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सेमरीडीह में विवाहिता की हत्या के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। चंद्रिका महतो को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि आरोपी चंद्रिका महतो की पुत्रवधू माधुरी कुमारी की हत्या गला दबाकर कर दी गई थी। मृतका की मां ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें सास रधिया देवी, देवर त्रिपुरेश, पड़ोसी अनुराधा देवी के अलावा ससुर चंद्रिका को आरोपित बनाया गया था। सहायिका ने पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप पिपरासी थाना क्षेत्र के नया टोला भैंसहिया के सहायिका ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। सहायिका भगवंती देवी ने अपने पति रुदल चौहान पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई है। मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

67 लीटर शराब के साथ सात धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार