हाजीपुर नगर थाना में 26 लाख रुपये धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

हाजीपुर। नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार निवासी स्व. दिनेश शर्मा की पत्नी मंजू देवी एवं उसके पुत्र विकास कुमार के विरूद्ध 26 लाख रूपए की धोखाधड़ी किए जाने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। उक्त प्राथमिकी नगर थाना क्षेत्र के ही रामभद्र मोहल्ला के नवल किशोर राय ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में नगर थाना की पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 21 दिसंबर 2018 को मंजू देवी अपने पुत्र विकास कुमार के साथ उसके घर पर जाकर उसे अपने पति का दोस्त बताकर 20 लाख रुपए कर्ज की मांग की। उसने 19 लाख रुपया 31 जनवरी 2019 को लौटाने का आश्वासन दिए जाने पर इस राशि के बदले 26 लाख रुपए लौटाने का शर्त लगाकर एक एग्रीमेंट बनाकर उसे दे दिया। लेकिन एग्रीमेंट के अनुसार निर्धारित समय पर रुपये नही लौटाए गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 11 दिसंबर 2019 को समझौता हुआ। इस समझौता के दौरान कर्ज की राशि लौटाने के लिए देना बैंक का 5-5 लाख रुपए का चार चेक तथा शेष 6 लाख रुपए बाद में लौटाने का वादा किया गया। लेकिन उक्त चेक खाता में पर्याप्त राशि नही होने के कारण बाउंस कर गया इसके बाद 13 फरवरी 2020 को नवल किशोर राय ने अपने राशि प्राप्ति के लिए विधिक सूचना भेजी। इसके बावजूद कर्ज की राशि नही लौटाए जाने पर नगर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार