पेंशनर समाज के अंचल सचिव का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष भी थे अवधेश कुमार सिंह संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय) : बिहार पेंशनर समाज की हलसी अंचल इकाई के सचिव, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष सह प्लस टू उच्च विद्यालय कैंदी सिंहपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। वे करीब 70 वर्ष के थे। सचिव के निधन की जानकारी मिलते ही पेंशन समाज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ में शोक व्याप्त हो गया है। वे जमुई जिले के सिकंदरा के बहछा गांव के रहने वाले थे। पेंशनर समाज के सदस्य सुरेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड के देवघर स्थित अपने घर पर थे कि अचानक उनको सीने पर दर्द हुआ और अस्पताल जाते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उनका शव सिकंदरा एवं हलसी पेंशनर कार्यालय लाया गया जहां शिक्षक संघ एवं पेंशनर समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व शिक्षक राजेन्द्र सिंह, भगीरथ शर्मा, सुरेश पांडेय, नागेश्वर सिंह, संघ के अध्यक्ष रामचलितर सिंह, जयनंदन पांडेय, रामाशीष सिंह शामिल हैं। उधर जिला मुख्यालय स्थित केआरके हाई स्कूल परिसर में भी दिवंगत कोषाध्यक्ष का पार्थिव शरीर रखा गया जहां संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव संजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अरविद कुमार भारती, कृष्णनंदन सिंह, जिलेश्वर पंडित, गणेश शंकर सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, डॉक्टर रामप्रवेश सिंह, सतीश कुमार सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार