तालाब में डूबने से अकबरपुर के दो किशोर की मौत

जहानाबाद । वाणावर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शनिवार को तालाब में डूब जाने के कारण दो किशोर की मौत हो गई। जैसे ही गांव के लोगों को इन दोनो की मौत की जानकारी मिली वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। गांव के सभी लोग उस ओर दौड़ पड़े। जैसे जैसे लोगों को यह जानकारी मिल रही थी लोग तालाब की ओर दौड़ जा रहे थे। मृतक मुकुल कुमार तथा कृष्ण कुमार बताया जाता है। गांव के लोगों ने बताया कि पांच-सात लड़के तालाब में स्नान करने गए थे। उसी समय दोनो बच्चे डूबने लगे। जब उनलोगों के साथ स्नान कर रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी उस ओर दौड़े। इतना ही नहीं वे लोग शोर मचाते गांव की ओर दौड़े। वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण तथा परिजनों ने उन दोनो किशोर के शव को बाहर निकाला। दोनो को जिदा समझकर स्वजन तथा गांव के लोग सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल लाए। लेकिन चिकित्सकों ने उन दोनो को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी वहां पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा।

झमाझम बारिश से शहरवासी परेशान, किसानों में हर्ष यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार