दहेज के लिए महिला को जिदा जलाया, अधजला शव सरेह छोड़ भागे ससुराली

सीतामढ़ी। बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया नकटा टोल में एक महिला को जिदा जलाकर उसके चार वर्षीय बच्चे को भी गायब कर दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के दौरान ग्रामीणों ने देख लिया। ससुराली भाग निकले। घर में हत्या कर शव को बोरी में छुपाकर सरेह की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की शिनाख्त सुनील महतो की पत्नी सरोज कुमारी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में सरोज के पिता महेश चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। कन्हौली थाना क्षेत्र के कचोर गांव के चौधरी रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, महिला के पति सुनील समेत 9 लोगों को नामजद किया गया है। करीब 6 साल पूर्व सरोज की शादी सुनील से हुई थी। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। सरोज के पिता ने सुनील को गाड़ी एवं व्यवसाय के लिए पैसे भी दिए। बावजूद ससुराली दहेज की मांग करते रहे। इस मामले में पंचायती हुई थी। लेकिन, दहेजलोभी ससुराली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

दबोचे गए नशे में धुत तीन शराबी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार