घर से बुलाकर ले गए युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका

संवाद सूत्र, इस्लामपुर : थाना क्षेत्र के महरोगौरैया गांव में एक युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतक गोपी यादव का 46 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव है। स्वजनों ने बताया कि जितेंद्र यादव रविवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के ही परवीन यादव का पुत्र गुड्डू यादव आया और उसे बुला कर अपने साथ ले गया। इसके दो घंटे बाद दस बजे जितेंद्र यादव का शव सड़क के किनारे झड़ी में मिला। इस कि सूचना गांव के ही पप्पू यादव ने लोगों को दी। मृतक का भतीजा संजू यादव ने इस्लामपुर थाना में चार लोगों को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि आठ दिन पूर्व पशु चराने को लेकर उक्त लोगों से विवाद हुआ था। उसी समय चार लोगों ने जान से मार देने की दी थी। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ये शादी नहीं किए थे। साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे।

गले की फांस बनता जा रहा टैक्स वसूली में हेरफेर का मामला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार