प्रदर्शन में शत प्रतिशत सेविका-सहायिका के भाग लेने का आह्वान

मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला में सोमवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रखंड इकाई घोघरडीहा की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष रामपरी देवी, कोषाध्यक्ष काजल गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी रमेश झा ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति पटना के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर 9 जुलाई को परियोजना कार्यालय एव 16 जुलाई को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तावित
ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए सड़क व तालाब पर घाट जरूरी यह भी पढ़ें
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष रामपरी ने प्रस्तावित कार्यक्रम में सभी परियोजना के शत प्रतिशत सेविका एवं सहायिकाओं की उपस्थिति का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष ममता ने कहा कि सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। प्रधान सचिव अंजली देवी ने स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोड़ दिया। कहा सेविका सहायिकाओं का बकाया मानदेय, अन्नप्राशन, गोद भराई, मकान किराया, मोबाईल रिचार्ज का भुगतान शीघ्र किया जाय अन्यथा मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष रामपरी देवी,काजल गुप्ता, रमेश झा, प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी, सचिव अंजली देवी, कोषाध्यक्ष सीता देवी, आशा कुमारी, संगीता झा, आनंदी चौधरी, फूल कुमारी, गीता देवी सहित कई सेविकाओं ने भाग लिया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार