महेंद्र सिंह धोनी का मनाया गया जन्मदिन

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर के क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 39 वां जन्मदिन मंगलवार की शाम मनाया गया। इस अवसर पर शहर के क्रिकेटर प्रकाश आर्यन, धीरज कुमार, कला प्रभा संगम के सचिव एवं नृत्य मास्टर गोविदा राज द्वारा धोनी के 39 वें जन्मदिन पर माही के समर्थकों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। समर्थकों ने एक दूसरे को केक और मिठाइयां खिलाया। उनकी बायोपिक मूवी में काम करने वाले बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए याद भी किया। इस मौके पर हर्ष रौशन, राकेश कुमार, अभिषेक मौर्य, हर्ष गोप, उत्कर्ष रौशन, धीरज, रॉकी केशरी उपस्थित रहे।

कोरोना के कारण शिव मंदिरों में सन्नाटा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार