नर नारायण सिन्हा प्लस टू स्कूल का खेल मैदान बदहाल

बेगूसराय : प्रखंड की गणपतौल पंचायत स्थित नर नारायण सिन्हा प्लस टू विद्यालय का खेल मैदान बदहाल है। पूरे मैदान में जलजमाव व कीचड़ से खेल अभ्यास सहित अन्य गतिविधि कराया जाना संभव नहीं है। यहां तक कि विद्यालय आने जाने वाले शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है। कई बार मैदान समतलीकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से गुहार लगाई गई। आश्वासन मिला, परंतु मैदान की दुर्दशा आज भी जस की तस है। स्वच्छता अभियान में भी नहीं हुआ मैदान का कायाकल्प

सरकार द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान के दौरान भी मैदान की दुर्दशा नहीं सुधरी। हालांकि यहां के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में मैदान की सफाई जरूर की थी। परंतु, तालाब में तब्दील हो चुके मैदान के समतलीकरण के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग के बगैर इसका कायाकल्प होना संभव नहीं है। मैदान में जमा पानी एवं गंदगी बीमारी को न्योता दे रहा है। मैदान समतलीकरण के लिए एचएम द्वारा कई बार विधायक रामदेव राय, मुखिया आदि से संपर्क किया गया। परंतु, इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय परिसर में कीचड़ जमा रहने एवं जल जमाव से खेल का अभ्यास तो दूर यहां किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं कराई जा सकती है।
डॉक्टर, बीएमपी जवान सहित 67 मिले नए कोरोना संक्रमित यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार