बिना मास्क पहने घूम रहे 245 लोगों से वसूला जुर्माना

गोपालगंज । कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन लगातार लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग बिना मास्क के शहर में घूम रहे है। जिसको देखते हुए डीएम अरशद अजीज के निर्देश के बाद बुधवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सीओ व नगर थाना की पुलिस के जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के दिखे 245 लोगों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला गया। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन महीने से लगातार लोगों से मास्क पहन कर घर से निकलने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कुछ लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। जिसे देखते हुए अब बिना मास्क के निकलने लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी शहर में अभियान चलाकर बिना मास्क पहने मिले 245 लोगों को पकड़कर उनसे 11 हजार सात सौ रुपया जुर्माना वसूला गया।

कोरोन जांच को सौ लोगों का लिया गया सैंपल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार