सड़क किनारे कूड़ा डंपिग से लोगों को हो रही परेशानी

आरा। नगर पंचायत पीरो से होकर जगदीशपुर को जाने वाली मुख्य सड़क से सटे पीरो नगर का कूड़ा-कचरा खुले में डंपिग किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर आम लोगों द्वारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों द्वारा शिकायत किए जाने पर जन अधिकार पार्टी (लो.) के प्रदेश सचिव संजय यादव और पार्टी से जुड़े लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत पीरो के वरीय अधिकारियों से संपर्क करके इसका जल्द से जल्द निदान करने की बात कही। जाप नेता ने कहा नगर पंचायत और पीरो प्रशासन द्वारा इस पर कभी भी ध्यान नहीं दिया गया कि आखिर इस तरह कब तक खुले में कचरा को मुख्य सड़क के किनारे फेंका जायेगा। नगर पंचायत द्वारा फेंके गए कचरे के आसपास नायक टोला जंगल महाल पंचायत के बहुत सारे लोगों का घर बना हुआ है। उनलोगों को कचरे से आ रही बदबू से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इस चिलचिलाती गर्मी में भी लोग अपना खिड़की-दरवाजा बंद करके रहने पर मजबूर हैं। आज इस समय में कोरोना बीमारी विकराल रूप धारण कर चुकी है। लोग अपना और अपने आसपास की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वहीं नगर पंचायत प्रशासन लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर रखा है। अगर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया जाता है तो हमारी पार्टी इस समस्या के भुक्तभोगी लोगों के साथ मिलकर जन आंदोलन चलाएगी।

नियमित करने के लिए अतिथि शिक्षकों ने सीएम को भेजा पत्र यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार