प्रखंडों में मास्क नहीं लगाने पर वसूला गया जुर्माना

बेगूसराय : मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रही है। मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इस दौरान कहीं कहीं मास्क का भी वितरण किया गया।

गढ़पुरा : गुरुवार को मास्क नहीं लगाने वाले 13 लोगों से 50-50 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि बीडीओ एवं सीओ के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने, भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं जाने की अपील की गई।
साहेबपुर कमाल : बीडीओ श्रीनिवास एवं सीओ जयकृष्ण प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय परिसर में मास्क जांच अभियान चलाया। जिसमें दर्जनों लोगों से मास्क नहीं होने पर 50-50 रुपये जुर्माना वसूला गया। बीडीओ ने बताया कि जांच अभियान कुरहा एवं पंचवीर में भी चलाया गया। इसके अलावा एनएच 31 से गुजरने वाले वाहनों के यात्रियों की भी मास्क की जांच की जाएगी।
नवविवाहिता जेवर व नकदी लेकर ससुराल से हुई गायब यह भी पढ़ें
बखरी : बखरी मुख्य बाजार में लगातार तीसरे दिन अभियान चलाया गया। बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों पर अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला। बीडीओ अमित कुमार पांडे ने बताया कि बखरी मुख्य बाजार में 50 लोगों से 50-50 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालयों में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बीहट : बीहट चांदनी चौक पर गुरुवार को मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। इस अवसर पर बरौनी सीओ सुजीत सुमन तथा एफसीआइ ओपीध्यक्ष राजीव रंजन कुमार एनएच-31 से लेकर बीहट बाजार की दुकानों पर भी पहुंच कर मास्क का उपयोग नहीं करने वालों से रसीद देकर जुर्माना वसूला। 43 दुकानदारों से 2150 रुपये जुर्माना वसूला गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार