छौड़ाही में डूबने से किशोर की मौत, मटिहानी में शव की तलाश जारी

बेगूसराय : शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर व एक युवक के डूबने से स्वजनों में मातम पसरा है। छौड़ाही के सोनापुर निवासी राजेश सहनी का 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की मौत हो गई। वहीं मटिहानी थाना क्षेत्र के सिंहमा मर्रे टोल गंगा घाट पर स्नान के क्रम में चार युवकों में एक युवक डूब गया जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय मछुआरे नाव के सहारे उफनती गंगा में शव की तलाश में जुटे हैं। समाचार प्रेषण तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। मौके पर मटिहानी पुलिस व सीओ शव बरामद करने के प्रयास में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छौड़ाही के सोनापुर निवासी अमन अपने दोस्तों के साथ बारिश के पानी से भरे गड्ढे में जलक्रीड़ा करने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया, उसके दोस्तों द्वारा हल्ला करने पर जबतक ग्रामीण जुटे वह गहरे पानी में डूब गया।
लॉकडाउन ने तैयारियों पर फेरा पानी, काली मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाया ब्याह यह भी पढ़ें
ग्रामीणों ने खोज-बीन के बाद पानी से शव को बाहर निकाला। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।
पंसस अरुण पासवान ने अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए सरकारी सहायता देने की मांग की है। इधर मटिहानी थाना क्षेत्र के सिंहमा मर्रे टोल गंगा घाट पर शेरनिया विशनपुर के चार युवक स्नान करने गए थे। इस दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। युवक के डूबने के बाद उसके सभी साथी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मटिहानी पुलिस व सीओ को दी गई है। डूबे युवक को शव बरामद करने के लिए स्थानीय लोग मछुआरों व नाव की मदद से प्रयास में लगे हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार