बिना मास्क सड़क पर चलने वाले लोगों के विरुद्ध की कार्रवाई

अरवल। लोग मास्क लगाकर घर से निकलें इसके लिए पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मास्क, गमछा या रुमाल से मुंह नाक को ढक कर घर से बाहर निकलने के लिए पिछले महीनों से अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अधिकांश लोग इसका अनुपालन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण जिले के अनेक स्थानों पर अभियान चलाकर मास्क नही लगाने वाले लोगो पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी किरण सिंह द्वारा बैदराबाद बाजार में मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बगैर मास्क लगाए पकड़े जाएंगे उनको दंडित किया जाएगा। मास्क के उपयोग के साथ-साथ शारीरिक दूरी का अनुपालन भी हर हाल में करें। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।

कृषि मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से योजनाओं के संचालन की ली जानकारी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार