भोजपुर में फिर मिले छह कोरोना पॉजिटिव

आरा। भोजपुर जिले में फिर छह कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिसमें पांच शाहपुर तथा एक सहार के निवासी शामिल हैं। इस खबर की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में फिर एकबार खलबली मच गई। इससे पहले सोमवार को 18 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसमें तीन पुलिसकर्मी भी थे। पुलिस विभाग से जुड़े 39 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष पुलिसकर्मी, कोईलवर निवासी 24 वर्षीय पुरूष, शाहपुर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, आरा प्रखंड निवासी 59 वर्षीय पुरूष और 64 वर्षीय पुरूष की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को भी चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। आपको बताते चलें कि अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 297 हो गई है, जिसमें 245 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक्टिव 52 संक्रमितों में से 47 का अभी जिले के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। जबकि, 05 गंभीर संक्रमितों का इलाज पटना में चल रहा है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले को लेकर जिले में हड़कंप मच गया है। बावजूद, सावधानी नहीं बरते जाने से लगातार संख्या में इजाफा हो रहा है।

आटा मिल में लटका मिला प्रेमी-युगल का शव यह भी पढ़ें
----------------
कोरोना मीटर : - ताजा मामले (शनिवार)- 06 - एक दिन के पहले के नए मामले- 00 - वर्तमान में संक्रमित- 52 - बचाए गए संक्रमित- 245 - कुल संक्रमित - 297 - मृत संक्रमित - 05
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार