लूट मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया): दंपती को बंधक बनाकर बाइक, मोबाइल, जेवरात लूट लेने के मामले में गिरफ्तार आरोपित सुखाय बासा के मु. अकबर को जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की रात इतमादी गांव के चितरंजन सहनी अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान सुखाय बासा के समीप चार अपराधियों ने हथियार के बल पर दंपती को बंधक बनाकर बाइक जेवरात, मोबाइल लूट लिया। बेलदौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि बाइक लूट मामले के आरोपित मु. अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार