गंडक में 2.39 लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी

गोपालगंज। नेपाल के तराई इलाके में हो रही भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला रविवार को और बढ़ गया है। रविवार को वाल्मीकिनगर बराज से 2 लाख 39 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर सोमवार तक और बढ़ने की संभावना है। नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण तटबंधों पर भी पानी को दबाव बढ़ने लगा है। जिससे देखते हुए जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे तटबंधों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए जिले के छह प्रखंडों की स्थिति पर कम्यूनिकेशन प्लान के माध्यम से नजर रखने को कहा है। अलावा इसके गृह रक्षकों को लगातार तटबंध की निगरानी रखने को कहा गया है। इसके लिए सभी छह प्रखंड के कर्मी से लेकर अधिकारियों को एक ग्रुप से जोड़ा गया है। ताकि कहीं भी तटबंध में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद त्वरित गति से कार्रवाई हो सके। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को तटबंध में कहीं भी रिसाव की सूचना मिलने पर उसे बंद करने की दिशा में कार्य करने को कहा गया है। ताकि तटबंध को हर हाल में सुरक्षित रखा जा सके।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार