कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कटाव का खतरा बढ़ा

बगहा। मसान नदी व गंडक नदी के जलस्तर में बीती रात वृद्धि होने से स्थिति बड़ा ही भयावह हो गई है। झारमहूई, अजमल नगर व तमकुही में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। वही कटाव स्थल पर भी बाढ़ का पानी ऊपर से बहने के कारण तबाही का आलम है। सड़क पर बाढ़ का पानी जमा होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। आठ दस किसानों के आठ एकड़ में लगी गन्ना की फसल बाढ़ में विलीन हो चुकी है। हालांकि बगहा एक बीडीओ शशि भूषण सुमन , सीओ उदय शंकर मिश्र व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मदन प्रसाद शनिवार को झारमहुई के कटाव स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। वहीं गंडक नदी में आई भयंकर बाढ़ का पानी तटवर्ती चंदरपुर- रतवल पंचायत के गदिआनी टोला में प्रवेश कर गया है। जिसके कारण वह चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। रविवार को बाढ़ की खबर सुनते ही चंदरपुर-रतवल पंचायत के मुखिया अशोक यादव व सरपंच जगरनाथ यादव गांव में गए। लोगों की हालात की जानकारी ली एवं प्रभावितों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

15 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश, सड़क से खेत तक जलमग्न यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार