घायल महंत की इलाज के दौरान मौत

खोदावंदपुर (बेगूसराय) : घायल महंत की इलाज के दौरान मौत पर हो गई। मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक महंत बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पछियारी टोल निवासी 75 वर्षीय रामविलास शरण थे। वे आम पेड़ से आम तोड़ने के तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर घायल हो गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामविलास शरण इलाके की प्रसिद्ध महंत के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने ठाकुरबाड़ी में पूजा पाठ के अलावा आमजनों की शादी, पूजा, मुंडन, रामार्चा, गोष्ठी, अष्टयाम, श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव आदि करवाते थे। उनकी मौत से क्षेत्र के आमजनों में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार रामघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध पर किया गया। उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख अंजना कुमारी, मुखिया प्रेमलता देवी, सरपंच लक्ष्मी यादव, पंसस अंजना कुमारी, उप मुखिया सुनील कुमार सहनी, उप सरपंच अशोक कुमार, पूर्व प्रमुख मिथलेश कुमार मिश्र, किरण कुमारी, गोपाल कुमार महतो, नागाधाम के महंत स्वामी धर्मदास जी महाराज, मकसुधन शरण, राम खेलावन मेहता, सीताराम महतो, सुखराम शरण, पन्नालाल महतो, राजेश कुमार महतो, रोहित कुमार, राम दयाल महतो आदि ने उन्हं श्रदांजलि दी।
भीड़ पर नियंत्रण नहीं, बाजार में उमड़ पड़े हैं लोग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार