पूर्व मुख्यमंत्री ग्रामीणों का जाना हाल

जहानाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी रविवार को मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। सबसे पहले वे नेर पहुंचे। जहां उन्होंने एनएच चौड़ीकरण को लेकर जिन लोगों का मकान तोड़ा गया था उनलोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए मुआवजे के लिए जिलाधिकारी से भी फोन पर बात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने वाणावर की स्थिति की जानकारी हासिल करते हुए इसे और अधिक सौंदर्यीकरण की दिशा में काम करने की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि मखदुमपुर से वाणावर तक सड़क पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे देश विदेश के पर्यटक आते जाते हैं। यदि इस सड़क की स्थिति बेहतर रहेगी तो लोगों में जिले को लेकर बेहतर संदेश जाएगा। इस मौके पर हम के राष्ट्रीय सचिव रीतेश कुमार उर्फ चुन्नु, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, पम्मी शर्मा, राजाराम मांझी, अखिलेश दांगी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

एक कुशल राजनेता थे सत्येंद्र बाबू यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार